फुलवरिया: चमारीपट्टी पंचायत की मुखिया पर मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
फुलवरिया थाना क्षेत्र के चमारीपट्टी पंचायत की मुखिया रत्नावली देवी पर मारपीट का आरोप लगाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में मुखिया साहित उनके पति तपसी दीक्षित और पुत्रो को आरोपित किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से मुखिया रत्नावली देवी ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अपने पड़ोसियों पर मारपीट और आभूषण छीनने का आरोप लगाया गया है।