बेगूसराय: स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में आरक्षण के मुद्दे को लेकर राजद के कार्यकर्ताओं ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
स्वर्ण जयंती पुस्तकालय पर आरक्षण के मुद्दे पर राजद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान राजद के कई नेता शामिल हुए. इस मौके पर राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने इस मुद्दे को सामाजिक बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरक्षण बढ़ाने और जातिगत जनगणना की मांग की है. वहीं पूर्व विधान पार्षद तनवीर हसन ने भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है.