चरखी दादरी: चरखीदादरी सिविल अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, नगर परिषद चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने की शिरकत
चरखी दादरी सिविल अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें नगर परिषद चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने मुख्यातिथि शिरकत की। नगर परिषद चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने आज बुधवार को सायं 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।