कसबा गांव के राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी का शनिवार को स्थापना दिवस धूमधाम से ग्रामीणों के द्वारा मनाई गई। इस मौके पर भव्य रूप से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 400 से भी ज्यादा कुमारी कन्या और महिलाएं शामिल हुई। ग्रामीण मृत्युंजय झा ने शनिवार की दोपहर बाद करीब 4:00 बजे बताया समस्त ग्रामीण के सहयोग से प्रत्येक वर्ष ठाकुरबाड़ी का स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया जाता है।