कस्बा: महावीर चौक हनुमान मंदिर में राम-सीता-लक्ष्मण की प्रतिमा की स्थापना, अष्टयाम का शुभारंभ
Kasba, Purnia | Mar 27, 2026 कस्बा प्रखंड के महावीर चौक स्थित हनुमान मंदिर में धार्मिक आस्था और भक्ति के बीच भगवान राम, माता सीता एवं लक्ष्मण की प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत स्थापित की गई। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।