ताखा कस्बे के अहिवरन पुरा समथर में हनुमान मंदिर से गांव तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर महीनों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क पर जमा गंदा पानी न केवल दुर्गंध फैला रहा है, बल्कि ग्रामीणों के आवागमन में भी बड़ी बाधा उत्पन्न कर रहा है। कई घरों के सामने पानी भरा होने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।