मखदुमपुर: उमता धरनई थाना पुलिस ने शराब के नशे में व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सोमवार की शाम 5 बजे उमता धरनई थाने की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के उमता गांव के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी ।तभी शराब के नशे में चूर काफरपुर गांव निवासी महेश कुमार आ रहे थे।जिसे गिरफ्तार किया है।