ज्ञानपुर: अमिलौर ऊपरवार निवासी अधेड़ का मिला था गणेश रायपुर गांव में शव, पुलिस ने की मृतक की शिनाख्त
सुरियावा थाना क्षेत्र के गणेश रायपुर गांव में अज्ञात व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिला था । अधेड़ की हत्या की आशंका जताई जा रही। पुलिस ने मृतक की पहचान गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निवासी शिवप्रसाद चौबे के रूप में की है। मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुड़ गई है।