ज्ञानपुर: कोइरौना में खेत के किनारे मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव
कोइरौना थाना क्षेत्र के मवैयाथान सिंह गांव में उस समय अफरा तफरी माहौल हो गया जब खेत किनारे 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पाया गया। वहीं आसपास के लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि विद्युत के कारण मौत हुई है।