पाटन: प्रज्ञा धाम में 7 नवंबर तक विराट राज सूर्य यज्ञ, कटंगी और आसपास के श्रद्धालु होंगे शामिल, निकाली शोभायात्रा
प्रज्ञा धाम में विराट राज सूर्य यज्ञ का आयोजन और भागवत कथा 7 नवंबर तक चलेगी। प्रज्ञा धाम की मां साध्वी प्रज्ञानंद गिरी महाराज ने रविवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि प्रज्ञाधाम में इस महायज्ञ का आयोजन और श्रीमद् भागवत कथा होने जा रही है जिसमें कलश यात्रा का आयोजन भी किया गया । 7 नवंबर तक यह आयोजन चलेगा।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।