करनवास थाना पुलिस ने गुरुवार शाम 7:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि करनवास थाना क्षेत्र के माधोपुरा के समीप पुलिया पर एक कार और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बीनागंज निवासी मोटरसाइकिल चालक अक्षय जाटव की मौत हो गई। जिसकी बात पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।