यूजीसी के समर्थन एवं कोर्ट द्वारा लगाए गए रोक के विरोध में रविवार को दोपहर में 3 बजे के करीब पीरो की सड़कों पर भीम आर्मी के बैनर तले जोरदार प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व भीम आर्मी के नेता विनोद कुमार निराला ने किया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और न्यायालय के फैसले के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को मुखर रूप से रखा।