बलरामपुर: पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने बलरामपुर सदर तहसील बलरामपुर के बाढ़ प्रभावित गावों का किया दौरा
पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने बुधवार को सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित आधा दर्जन गांवों का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की। साथ ही उन्होंने भ्यूरी गांव में कटे तटबंध का भी निरीक्षण किया। बंधे पर सुरक्षात्मक कार्य कराया गया था, जिसके बारे में उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली। उनके साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।