मेरठ: कैपिटल अस्पताल बंद, लिफ्ट हादसे के कारण लाइसेंस कैंसिल: मेरठ में 5 दिसंबर को इसी हॉस्पिटल में हुई थी महिला की मौत
Meerut, Meerut | Dec 23, 2024 मेरठ में 5 दिसंबर को कैपिटल अस्पताल में हुए लिफ्ट हादसे के बाद अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। अब तक लाइसेंस को सस्पेंड किया गया था लेकिन जांच समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।