कासगंज: गंगेश्वर कॉलोनी में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
गंगेश्वर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर रोड पर प्रस्तावित देशी शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि रिहायशी इलाके और स्कूल मार्ग पर शराब का ठेका खुलने से असुरक्षा बढ़ेगी और बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकान हटाने की मांग की।