रातीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रक और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रहा ट्रक और खैरना से अल्मोड़ा से आ रहे कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को हल्द्वानी ले जाया गया।