भरतपुर: खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आगखेत में नीचे रखा ईंधन और चारा जलकर हुआ राख नदबई-क्षेत्र के नाम गांव में खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने बड़ा नुकसान कर दिया। चिंगारी नीचे रखे तूरा और ईंधन पर गिरते ही आग भड़क उठी, जिससे करीब 45 से 50 हजार रुपए तक का नुकसान हो गया।