बालोद जिला मुख्यालय में सोमवार को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर आमजन और प्रशासन में भारी उत्साह देखने को मिला। मुख्य समारोह सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहाँ राज्य के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ध्वजारोहण किया। सोमवार सुबह 7 बजे से इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में जिला आरक्षक बल, विशेष बल, औद्योगिक सुरक्षा बल, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के जवानों ने अनुशासित परेड और मार्च-पास्ट कर