एत्मादपुर: कुबेरपुर के पास अवैध कट पर दो कारों की टक्कर, एक ही परिवार के 3 सदस्य घायल, पुलिस ने मामला सुलझाया
कुबेरपुर के पास अवैध कट पर दो कारों की टक्कर में एक परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर मारने वाली कार सवार फरार हो गए, बाद में पुलिस ने पता लगाकर बुलाया। दोनों पक्षों ने आपसी समझौते से गाड़ियां ले लीं, किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।