जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर से कैराबनी जाने वाली मार्ग पर सिमरा गांव के पास बुधवार 10:00 बजे के लगभग कैरावनी की ओर से हरिपुर की ओर आ रही मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई,इस घटना में मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा घायल को उठाकर जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। घायल की पहचान नहीं हो सकी है।