सुपौल के शहरी व ग्रामीण इलाकों में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई, रौशनी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। DM सावन कुमार के निर्देश पर जिले के सभी नगर निकायों में छठ घाटों की साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य चल रहा है।