फिरोज़ाबाद: नहर के पुल के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे वृद्ध को रौदा, घायल पड़े वृद्ध को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
फ़िरोज़ाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के नहर के पुल के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक वृद्ध को रोदता हुआ मोके से फरार हो गया। हादसे में नगला नथूआ निवासी किशोरी लाल नामक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हुये है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।