बक्सर: बक्सर में नौसेना इकाई के एनसीसी कैडेट्स का जत्था पहुंचा, 30वीं बिहार बटालियन ने किया स्वागत
Buxar, Buxar | Nov 15, 2024 शुक्रवार को वाराणसी से गंगा नदी के रास्ते नौसेना इकाई एनसीसी कैडेट्स का जत्था बक्सर पहुंचा। इस दौरान गोलाघाट पर 30 वीं बिहार बटालियन ने स्वागत किया। कर्नल रितेश रंजन ने एडीजी, गया ग्रुप के ग्रुप कमांडर और बिहार और झारखंड के नौसेना इकाई के एनसीसी कैडेट्स के जवानों का स्वागत किया। एडीजी मेजर जनरल ए एस बजाज ने नौसेना इकाई एनसीसी कैडेट्स को झंडा दिखाया।