बक्सर: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए रामरेखा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया गया मां गंगा का पूजन
Buxar, Buxar | Nov 15, 2024 पवित्र कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन स्नान एवं दान को लेकर ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले रामरेखा घाट पर सुबह में ही श्रद्धालुओं के भीड़ उम्र पड़ी. जिसके कारण रामरेखा घाट के साथ ही पूरे नगर में अव्यवस्था कायम हो गई है. घाट पर गंगा स्नान के लिए पैदल पहुंचने में भी श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.