मलयपुर थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास एक अज्ञात महिला बदहवास हालत में पड़ी मिली, जिसे देखकर लोग सहम गए। महिला न अपनी पहचान बता पा रही थी और न ठीक से चल पा रही थी। इसी दौरान जीविका दीदी रीना देवी की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, उक्त जानकारी गुरुवार को 7 बजे दी।