भरतशिला गांव में जर्जर दिवाल गिरने से दबकर अधेड़ शिव शंकर यादव की मौत हो गई। मृतक को दो पुत्री और एक पुत्र था। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक शिव शंकर यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे बताया की जर्जर घर में वर्षों से शिव शंकर यादव रह रहे थे।