सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदन पिपरिया में गुरुवार को श्री हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य शोभा यात्रा एवं चल समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल विशेष रूप से सम्मिलित हुए और श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।