मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत बस्तर जिला के चित्रकोट विधानसभा अंतर्गत बस्तानार ब्लॉक के अंतिम छोर ग्राम पंचायत बड़े काकलूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की विशाल सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने और मोदी सरकार द्वारा मजदूरों के अधिकार छीनने के प्रयासों की कड़ी निंदा की।