पातेपुर के महेया मालपुर एवं बहुआरा गांव में के बॉर्डर पर बिजली का पोल ले जाने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद बिजली विभाग के ठेकेदार स्थानीय लोगों के सहयोग से मामले का निबटारा करने में जुटा था। गुरुवार की देर रात 8 बजे तक लोग आपसी सुलह से मामले को रफ़ादफ़ा करने का प्रयास कर रहे थे।