शिवसागर: बड्डी थाने की पुलिस ने डुमरखोह जंगल से धर्मराज बिंद को 15 लीटर देशी महुआ शराब व मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार
बड्डी थाने कि पुलिस ने डुमरखोह जंगल से एक मोटर साइकिल व 15 लीटर शराब के साथ धर्मराज बिंद को रविवार को शाम के 5 बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते हुए बड्डी थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार ने बताया कि डुमरखोह जंगल से 15 लीटर देशी महुआ शराब व एक मोटर साइकिल से साथ धर्मराज बिंद पिता उमाशंकर बिंद को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कि जा रही है।