हरिहरगंज: आजसू पार्टी ने हरिहरगंज में प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया, मनीष कुमार बने अध्यक्ष
हरिहरगंज थाना समीप जय माता दी विवाह मंडप में रविवार के दोपहर 2:00 आजसू पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता व संचालन प्रमोद कुमार ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि आजसू के जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में हरिहरगंज प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष पद पर कुशवाहा मनीष कुमार को बनाया गया।