पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में पड़ोसी युवक ने युवती को लेकर फरार होने के मामले में पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह रिस्तेदारी में गई हुई थी। इस दौरान उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है पड़ोसी युवक उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। घर पहुंचे परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस से शिकायत की।