मांगरौल: मांगरोल नदी के पास लड़ाई-झगड़े में एक व्यक्ति घायल, उप जिला अस्पताल से बारां किया गया रैफर
Mangrol, Baran | May 24, 2025 मांगरोल कस्बे में शनिवार को नदी के पास लड़ाई झगडे में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूआ राम ने बताया कि आफसी लड़ाई झगडे में नरेंद्र पुत्र राम करण धोबी घायल हो गया जिसे उपजिला अस्पताल मांगरौल से बारां रैफर किया गया जिसका उपचार जारी है। संबंधित थाने को कार्रवाई की सूचना दे दी गई है।