बांसवाड़ा: कसारवाड़ी थाने के पास बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला घायल, पुलिस ने मानवता दिखाई, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
कसारवाड़ी थाने के समीप आज एक सड़क हादसे में एक अज्ञात वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार,एक अनियंत्रित बाइक ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे उनके शरीर पर काफी चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद कसारवाड़ी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मानवता पेश की। पुलिस ने बिना समय गंवाए एंबुलेंस को सूचना दी और मौके पर पहुंची ।