बांसवाड़ा: चिड़ियावासा में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने दी जानकारी, विद्यार्थियों से संकल्प पत्र भरवाया
जीवन रक्षा अभियान के तहत चिड़ियावासा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में सड़क सुरक्षा के बारे में सदर थाना पुलिस द्वारा विधार्थीयों और स्टाप को जानकारी प्रदान की गई। मंगलवार दोपहर 12बजे मिली जानकारी अनुसार इस दौरान विधार्थियो संकल्प पत्र भरवाया गया। इस दौरान उप निरीक्षक रामलाल मीणा, हेड कांस्टेबल खुशपालसिंह एवं बीट काँस्टेबल निलेश पाटीदार द्वारा जानकारी प्रदान की।