आरा: घर मे रहने के विवाद में पिता-पुत्र व पत्नी समेत तीन लोगो को पीटकर किया गया जख्मी,घटना चकिया गांव की है
Arrah, Bhojpur | Feb 12, 2024 घर मे रहने के विवाद को ले कर तीन लोगो को पीटकर किया गया जख्मी,घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चकिया गांव की है। जख्मियों का नाम नूर आलम,मो मंजर और सुमिरन खातून बताया गया है। जख्मी मो मंजर ने बताया गया आज हम मेरे पिता और पत्नी अपने घर मे गए तो मेरे अन्य भाइयों ने हमलोगों को पीटकर भगा दिए और मेरी गर्भवती पत्नी को भी धक्का दे कर गिरा दिए ।