सतबरवा में प्रशासन एकादश और पत्रकार 11 के बीच सोमवार 26 जनवरी को दोपहर चार बजे तक फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें पत्रकार 11 की ओर से शाहनवाज खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मात्र तीन ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट झटककर मैच को एक तरफा बना दिया। पहले बल्लेबाज करते हुए पत्रकार की टीम ने 111 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन प्रशासन की टीम 79 रन पर आल आउट हो गई।