बारियातू थाना सीमा से सटे बालूमाथ हेरहंज मुख्य मार्ग पर इचाक गांव के समीप गुरुवार संध्या 4 बजे एक सवारी वाहन का पहिया अचानक खुल जाने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार चांद लोहरा एवं अंदीप उरांव दोनों निवासी ब्रहमोरिया बालूमाथ घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रहमोरिया गांव से एक ही परिवार के लोग शादी विवाह संबंधी कार्य से चंदवा जा रहे थे।