अरवल: जिला अतिथि गृह में हुई अनुसूचित जाति आयोग की समीक्षा बैठक, योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाने के निर्देश
Arwal, Arwal | Jul 31, 2025 अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रूबेल रविदास की अध्यक्षता में अरवल जिला अतिथि गृह के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें अपर समाहर्ता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में अरवल जिले में संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। श्री रविदास ने निर्देश दिया कि सभी योग्य लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित करे