आगरा के हरीपर्वत रेलवे पुल के नीचे ट्रैक किनारे झाड़ियों में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। एमजी रोड पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ, लेकिन कोई ट्रेन नहीं गुजरी। पुलिस और दमकल टीम ने सुरक्षा बनाए रखी। प्रारंभिक अनुमान है कि किसी राहगीर द्वारा फेंकी बीड़ी से आग लगी।