बलिया: फतेहपुर में SIR कार्य के दबाव के चलते लेखपाल के आत्महत्या मामले में लेखपालों ने सदर तहसील पर दिया धरना
Ballia, Ballia | Nov 28, 2025 फतेहपुर में कथित तौर पर 'एसआईआर' (SIR) कार्य के दबाव के चलते एक लेखपाल ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के विरोध में बलिया में लेखपाल संघ ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे सदर तहसील पर धरना प्रदर्शन किया और सभी कार्यों का बहिष्कार किया। संघ के सदस्यों ने बताया कि फतेहपुर में कार्यरत 2024 बैच के लेखपाल सुधीर कुमार की शादी 26 नवंबर 2025 को तय थी।