शुक्रवार की सुबह पथरगामा थाना क्षेत्र के बलिया गाँव में पारिवारिक विवाद में 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। घायल का नाम मो. जहांगीर है। घरवालों के द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज शुरू हुआ। दोपहर में तबियत ठीक होने के बाद घरवालों के द्वारा उसे घर ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया था।