रामपुर: SP विद्यासागर मिश्र ने पुलिस यूपी 112 कार्यालय, एकीकृत कमाण्ड, कंट्रोल कक्ष और साइबर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | Mar 25, 2025 सोमवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के साथ पुलिस यूपी 112 कार्यालय, एकीकृत कमाण्ड, कन्ट्रोल कक्ष, साइबर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित दस्तावेजों आदि को चैक कर कन्ट्रोल कक्ष में निगरानी हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरा की स्थिति का जायजा लिया।