सरदारशहर: सोनपालसर गांव के पास रहस्यमय तरीके से अचानक धंसी जमीन, करीब 60 फीट की दूरी पर 50 फीट गहरी धंसी जमीन
सरदारशहर के सोनपालसर गांव के पास सोमवार सुबह अचानक रहस्यमय में तरीके से जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में आ गए। अचानक जमीन धंसने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। गांव के उम्मेदसिंह राठौड़ की ओर से घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को उक्त गड