इटावा: सदर तहसील इलाके के राममनोहर लोहिया पार्क कंपनी गार्डन में प्रवेश शुल्क को लेकर शहरवासियों ने जताया विरोध
Etawah, Etawah | Jan 4, 2025 सदर इलाके के राममनोहर लोहिया पार्क (कंपनी गार्डन) में लगने वाले प्रवेश शुल्क को लेकर शहरवासियों ने विरोध जताया है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे शहरवासियों ने विरोध जताते हुए कहा कि 1 जनवरी से प्रवेश शुल्क लागू किया गया है जिसमें मॉर्निंग वॉक पर शहर के सभी सभ्रांत लोग जाते है ऐसे में उन लोगो से भी शुल्क लिया जाने लगा है जिसका हम लोग विरोध करते है।