खरगोन में नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने साल 2023 में हड़ताल अवधि का वेतन व इंक्रीमेंट न रोकने की मांग की। 10 से 17 जुलाई 2023 तक विभिन्न मांगों को लेकर संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन किया था। उसके बाद शासन स्तर पर हड़ताल अवधि का वेतन व एक इंक्रीमेंट रोकने की कार्रवाई की थी। जिसके बाद अपनी मांगों को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन दिया।