लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। एडीएम रेखा राठौर व डिप्टी कलेक्टर सत्येन्द्र बैरवा ने विभागीय अफसरों के साथ आवेदकों की समस्याएं सुनी जनसुनवाई में 68 आवेदक पीएम आवास, बिजली बिल व व्यक्तिगत योजनाओं से जुड़ी हुई समस्याएं लेकर आए थे।