चितरंगी: बर्दी गांव के सोन नदी में डूबे किशोर का पांचवे दिन वाराणसी एनडीआरफ की टीम ने शव रेस्क्यू कर बाहर निकाला
सोन नदी में बहे किशोर को बीते चार दिनों से तलाश कर रही एसडीआरएफ व होमगार्ड की टीम को सफलता प्राप्त नहीं हुई उसके पश्चात कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वाराणसी एनडीआरफ की टीम ने कल से तलाश शुरू किया था जहां आज 5 दिनों बाद सभी टीमों ने मिलकर शव को रेस्क्यू करके बाहर निकाल गया है।