सहारनपुर पुलिस ने मामा-भांजे की जोड़ी सहित चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक अहसान और मेहरबान बाइक चोरी करते थे, जबकि दिलशाद (मामा-भांजा) और शमशाद उन्हें बेचने का काम करते थे।