भरतपुर: 10 साल बाद मां-बेटे का भावुक मिलन, 2000 किमी दूर असम से भरतपुर पहुंचा बेटा, 'अपना घर आश्रम' में छलके आंसू
अपना घर से जुड़े पदाधिकारियों ने शनिवार शाम 7 बजे बताया कि भरतपुर के अपना घर आश्रम में असम के जोरहट जिले की रूपा और उसके बेटे जयंत का 10 साल बाद हुआ भावुक मिलन पूरे आश्रम को भावनाओं से भर गया। वर्ष 2015 में मानसिक रूप से अस्वस्थ रूपा घर से बिना बताए निकल गई थी। उसे गुजरात के सूरत से रेस्क्यू कर भरतपुर आश्रम में भर्ती कराया गया था। वर्षों के उपचार और काउंसलिं